• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा हाइवे पर चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग

ByVijay Singhal

May 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाबा जयगुरुदेव महाराज के 13 वें पालन वार्षिक महावर्प एवं आध्यात्मिक सत्संग मेला के चलते हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। चिलचिलाती धूप में लोग जाम में फंसकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था कोसते दिखाई दिए। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने कोई व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते हाईवे के साथ सर्विस रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार लग रही है। गोवर्धन चौराहा, मंडी समिति, बाबा जयगुरुदेव आश्रम, नरहोली पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पूरे दिन हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। नरहोली पुल पर हाईवे थाना के पुलिसकर्मी अवश्य जाम से निपटने के लिए वाहनों को नियंत्रित करते दिखाई दिए। एसपी यातायात मनोज कुमार ने बताया कि आश्रम में लाखों की संख्या में भक्तों अपने वाहनों से आए हैं। लाखों की संख्या में आए भक्तों के कारण सर्विस रोड पर जाम लग रहा है। जाम से निपटने को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। बावजूद यदि जाम लग रहा है तो ट्रैफिक के साथ लोकल थानों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि हाइवे पर निर्बाध रूप से वाहनों का आवागमन हो सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.