• Mon. Feb 9th, 2026

होली के रसिया पर झूमे लोग

ByVijay Singhal

Mar 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सिंधी जनरल पंचायत और महिला मंडल की ओर से स्वामी लीलाशाह धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। होली के रसिया सुन सिंधीजन झूम उठे। सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बौछार कर होली की आनंद लिया।

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि लगातार 20 दिन चलने वाले सिंधी उत्सव चेटीचंड महोत्सव की शुरूआत होली मिलन से हुई। इसी के साथ एक अप्रैल तक शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में ब्रज के कलाकार श्याम सुंदर दीक्षित और चंद्रकांत लालवानी ने अपनी टोली के साथ एक से लोकगीत सुनाए। होली के रसिया के स्वर और बरस रहे फूलों के बीच भगवान झूलेलाल के अनुयायी सिंधीजन मंत्रमुग्ध होकर झूमते नाचते रहे। अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने कहा कि रंगों का यह पर्व आपसी मेलजोल बढ़ाने वाला है। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने आगामी होने वाले सिंधी उत्सवों में भागीदारी करके सिंधीयत कायम रखने की बात कही। पंडित मोहन महाराज ने भगवान झूलेलाल की स्तुति कराई। महामंत्री बसंतलाल मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल भाईजी, गुरुमुखदास गंगवानी, जितेंद्र लालवानी, चंदनलाल आडवानी आदि रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.