• Wed. Apr 8th, 2026

पानी और सीवर की जटिल समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Apr 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पानी और सीवर की जटिल समस्याओं से पिछले दो वर्ष से जूझ रहे लोगों ने नगर निगम वृंदावन के जोनल कार्यालय पर शनिवार को प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन करने वाले लोग हरिवंश नगर, ललित नगर और आसपास की कॉलोनियों के रहने वाले थे। श्री हित हरिवंश नगर ललित नगर रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में जुटे लोगों ने बताया कि वे अब तक कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं और नगर निगम को लिखित शिकायतें भी दे चुके हैं लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधिकारियों की यह उदासीनता अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। निगम की ओर से न तो स्थायी समाधान की कोई योजना बनाई गई है और न ही कॉलोनी की हालत पर कोई ध्यान दिया गया है। क्षेत्र में गंदगी, सीवर ओवरफ्लो और जलापूर्ति बाधित रहना आम हो चुका है। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.