• Thu. Feb 19th, 2026

प्रेमानंद के श्रीजी मंदिर पहुंचने की अफवाह:7 घंटे रास्ते पर 15 हजार खड़े रहे लोग

ByVijay Singhal

Oct 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रेमानंद महाराज के आने की खबर से श्रीजी गांव में आस्था उमड़ पड़ी। मंगलवार रात 2 बजे से बुधवार सुबह 9 बजे तक करीब 15 हजार लोग मंदिर पहुंच गए। सड़क और मंदिर परिसर भक्तों से भर गए। लोग घंटों खड़े रहकर इंतजार करते रहे। दरअसल, रात में अफवाह फैली थी कि महाराज जी आ रहे हैं। लेकिन सुबह 4 बजे एक बार फिर माइक से अनाउंस हुआ, महाराज नहीं आएंगे। घोषणा सुनकर लोगों के चेहरे उतर गए। लेकिन महाराज के शिष्यों ने व्यवस्था संभाली। उन्होंने भक्तों से संवाद किया। इसके बाद लोगों ने मंदिर में पौधारोपण और सेवा कार्य किया। बीएसएफ जवान और स्थानीय लोग भी सक्रिय हो गए। लोगो ने भंडारे का आनंद लिया। जिससे पूरे दिन गांव में पूरे दिन मेले जैसा माहौल बना रहा। सुबह 2 बजे जैसे ही यह सूचना फैली कि प्रेमानंद महाराज श्रीजी मंदिर आ रहे हैं। भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी। यूपी के कोने-कोने से ही नहीं, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से भी श्रद्धालु पहुंचे। लोग फूल-मालाएं और प्रसाद लिए महाराज के स्वागत को तैयार खड़े थे। इस चक्कर में लगभग 15 हजार लोग 7 घंटे तक सड़कों पर भक्त इंतजार में डटे रहे। काफी देर तक महाराज के न आने पर जब असमंजस बढ़ा, तब मंदिर परिसर में मौजूद संतों ने माइक से स्पष्ट किया कि प्रेमानंद महाराज आज नहीं आ रहे हैं। यह सुनते ही हजारों चेहरों पर मायूसी साफ झलकने लगी। कुछ श्रद्धालु जहां चुपचाप लौट गए, वहीं कई लोग मंदिर में ही रुककर भंडारे में शामिल हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.