हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज क्राइम प्रशांत शर्मा
मथुरा। कोहरा के बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। रविवार को कोहरा छाए रहने के साथ ही दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते नजर आए। इससे सुबह-शाम के समय सर्दी और बढ़ गई है। लोगों ने जगह-जगह लगे गैस हीटरों का सहारा लिया। जरूरी कामों के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों पूरे दिन यही हाल रहा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी के बाद कोहरा व सर्दी और बढ़ेगी। शीतलहर के सितम से बचने के लिए नगर निगम ने शहर विभिन्न जगहों पर 13 रैन बसेरों का इंतजाम किया है। इसमें 5 स्थायी और 8 अस्थायी रैन बसेरा बनाए गए हैं। प्रत्येक रैन बसेरे में करीब 15 से 20 लोगों की रुकने की व्यवस्था है। बदलते मौसम में प्रशासन ने लोगों से अपील है कि ठंड में सिकुड़ें नहीं धर्मशाला और रैन बसेरों में ठहरें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
