बांके बिहारी जी से गुहार लगाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जन संपर्क अभियान शुरू किया। विरोध कर रहे लोगों ने जन संपर्क करने की शुरुआत सबसे पहले कॉरिडोर के दायरे में आ रहे भवनों के स्वामियों से मुलाकात कर की। बृजवासियों द्वारा बांके बिहारी क्षेत्र की सभी गलियों में आम जन मानस से जन संपर्क किया। सभी को कॉरिडोर से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। प्रदर्शनकारियों ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग इस आंदोलन से जुड़े और बृज को बचाने,बृज की संस्कृति को बचाने एवं कुंज गलियों को बचाने के लिए एकत्रित होकर सहयोग करे। ताकि अपने बृज, वृंदावन को बचाया जा सके। घर घर जाकर महिला, पुरुष सभी को आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान बताया बृज वृंदावन धाम एवं हमारे आराध्य श्री कृष्ण की क्रीड़ास्थली को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना पड़ेगा तभी अपने वृंदावन की कुंज गलियों का आनंद ले पायेंगे इसलिए सभी लोग मिल जुलकर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हो। जन संपर्क अभियान के दौरान मुख्य हिमांशु, राम, विष्णु, अंकित,मनीष,धीरज,दीपू, ,महेश, विजय, टीटू,सुमित,राहुल खंडेलवाल, प्रिंस खंडेलवाल , अमित गौतम , बबलू चाचा, केशव चौहान अनिल गौतम ,अशोक शर्मा ,कुंज बिहारी पाठक ,आशीष वशिष्ठ , दिनेश अग्रवाल , हिमांशु गोस्वामी , अतुल,आकाश, दिनेश, नीरज़, अजय, श्याम,जग मोहन,रवि,राधा मोहन ,मनोज ,राहुल, कुंज बिहारी , गोपाल ,मृदुल, सूरज , बबलू,अनिल, गोविंद, मुक़ेश, तरुण,अशोक, प्रिंस, अमित, कन्हैया, शानू,मुक़ेश, विजय, टीटू,सुमित,राहुल खंडेलवाल आदि लोग उपस्थित रहे l
