• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा वालों हेमा को बड़ी जीत दिलाओ, नहीं तो यहां कोई टंकी है क्या?

ByVijay Singhal

Nov 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सिने स्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद ब्रज के लोगों के जेहन में उनकी यादें ताजा हो गईं। अभिनेता को ब्रज से गहरा लगाव रहा। वे समय-समय पर यहां आते रहे। उनकी पत्नी हेमा मालिनी यहां से तीसरी बार सांसद चुनी गई। 2019 में चुनावी सभा में ब्रजवासियों की फरमाइश पर बोला गया उनका शोले फिल्म का डायलॉग आज भी लोगों को याद है। जिसमें उन्होंने कहा था मथुरा वालों हेमा को बड़ी जीत दिलाओ, नहीं तो… यहां कोई टंकी है क्या? इस दौरान उन्होंने हैट पहनकर मंच से सभा को संबोधित किया था। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, वृंदावन के मुकुट शृंगार व्यवसायी विपिन मुकुटवाला उनके साथ बिताए पारिवारिक लम्हों को याद करते हुए बताते हैं कि उनकी सहजता और आत्मीयता अविस्मरणीय है। उन्होंने अपनी अदाकारी से एक मुकाम बनाया तो एक संवेदनशील इंसान के तौर पर भी लोगों के दिलों पर हमेशा राज किया। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन किया। उनके निधन पर नरेंद्र अग्रवाल गया वाले, गिरधारी खंडेलवाल, उद्यमी ललित अरोड़ा, आचार्य राजेंद्र, अनूप शर्मा, बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा आदि ने दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुःख जताया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.