हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित गोपाल खार के समीप ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। ये लोग कुरुक्षेत्र गोलीकांड की घटना के मामले में नाराज थे। प्रदर्शनकारियों ने महायज्ञ के आयोजक के खिलाफ विरोध जताते हुए कड़ी निंदा भी की। आरोप है कि हरिओम बाबा ने न केवल ब्राह्मणों का अपमान किया बल्कि उनके साथ क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए मारपीट और गोलीबारी तक करवाई। इस घटना में वृंदावन के आश्रम का छात्र भी घायल हुआ है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने नेतृत्व में पहले सभा हुई। इसके साधु-संतों, ब्राह्मणों और वेदपाठी छात्रों ने परिक्रमा मार्ग, राजपुर तिराहा होते हुए हरिओम बाबा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला। गोपाल खार के समीप प्रदर्शन किया। आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि उनके विद्यालय के छात्रों में गहरा आक्रोश है। कुरुक्षेत्र में हुए तथाकथित यज्ञ में हमारे कई छात्रों को आमंत्रित किया गया था। शनिवार को हुई घटना में छात्र आशीष तिवारी गोलीकांड में घायल हो गए। वहीं अन्य छात्र किसी तरह वहां से भाग निकले। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि हरिओम बाबा की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। वह वृंदावन के ब्रजवासियों और ब्राह्मणों पर यज्ञ में विघ्न डालने का झूठा आरोप लगा रहे हैं, यह न केवल निंदनीय है बल्कि असहनीय भी है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महंत दशरथ दास, महंत अतुल कृष्ण दास, महंत देवानंद परमहंस, पंडित विनय शुक्ला (जिला अध्यक्ष, युवा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ), पंडित प्रशांत तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भगवान सेवा संगठन), प्रफुल्ल अवस्थी (अखिल भारतीय गौ सेवा समिति) आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
