• Fri. Feb 13th, 2026

लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व शुद्धता के प्रति किया जागरूक

ByVijay Singhal

Mar 6, 2025
Spread the love
मथुरा। नवनीत कुंज काॅलोनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम फूड सेफ्टी ऑन व्हील वैन लेकर पहुंची। टीम को देख महिलाएं भी अपने-अपने घर से कोई दूध तो कोई हल्दी, मावा व अन्य मसाले लेकर पहुंच गईं। इस दौरान टीम ने उन्हें घर बैठे ही खाद्य पदार्थों की शुद्धता परखने के बारे में बताया। सीमा अग्रवाल घर से दूध लेकर आईं तो मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह ने बताया है कि दूध की जांच के लिए कांच की प्लेट पर थोड़ा सा दूध डालें। दूध अगर शुद्ध है तो दूध धीरे-धीरे पीछे एक सफेद निशान छोड़कर बहेगा। पानी की मिलावट है तो दूध बिना निशान छोड़े बहेगा। दूध में बीटाडीन से मिलावट होने की पहचान हो सकती है। अगर, दूध का रंग बदलता है तो मिलावट है।

उन्होंने बताया कि दही, रबड़ी, मावा, छेना, पनीर एवं इससे बनी मिठाइयों में स्टार्च की मिलावट को पहचानने के लिए एक चम्मच नमूना पानी में खौलाएं। ठंडा होने पर कुछ बूंदें आयोडिन या टिंचर डालने पर रंग नीला पड़ जाए तो समझें कि इसमें मिलावट है। घी लेकर निशी अग्रवाल और शिखा अग्रवाल पहुंचीं तो बताया कि घी अगर वनस्पति या मारगेरीन की मिलावट है तो एक चम्मच पिघला घी और बराबर मात्रा में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक परखनली में लेकर कुछ दाने चीनी के मिलाकर एक-दो मिनट हिलाएं। पांच मिनट तक रखने के बाद अगर परखनली के निचली सतह पर मैरून रंग दिखाई देता है तो तय है कि घी में मिलावट है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण राणा, धमेंद्र सिंह, फूट सुपरवाइजर टीसी धारिया आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.