• Sat. Feb 14th, 2026

देश में अनैतिक रूप से रह रहे लोगों को उनके देश भेजा जाएगा: ब्रजेश पाठक

ByVijay Singhal

Dec 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि देश में अनैतिक रूप से रह रहे लोगों को उनके देश वापस भेजा जाएगा। इतना नहीं उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार निष्पक्षता के साथ सभी के साथ खड़ी है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग भी गंभीर है। सभी मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग करें। एसआईआर के कारण विपक्ष अपनी संभावित हार देख रहा है। यह बात बुधवार शाम को उन्होंने कैलाश नगर बूथ पर कहीं। वह कैलाश नगर के बूथ शक्ति केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने एसआईआर के कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर के बारे में बताते हुए सहयोग की अपील की। बृजेश पाठक ने कहा कि देश में आजादी के बाद कई बार यह कार्य किया गया है। विपक्ष इसे लेकर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहा है। मतदाता सूची जब तक निष्पक्ष और साफ सुथरी नहीं होगी, तब तक निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएंगे। कुछ लोग परलोक चले जाते है, बहन-बेटियां विवाह के बाद दूसरे शहरों में चली जाती है और कुछ लोग गांव को छोड़ शहर में बस जाते हैं, ऐसे लोगों का कुछ लोग फायदा उठाकर चुनाव में धांधली करते हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों से एसआईआर के कार्य में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर हुआ और एक वहां पर किसी तरह की शिकायत नहीं मिली और निष्पक्ष मतदान हुआ। वहां एनडीए गठबंधन की प्रचंड बहुमत से जीत हुई और सरकार बनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूछना चाहूंगा कि उनके बदमाश, माफिया हत्याकांड, बलात्कार करते थे। भारतीय जनता पार्टी निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.