• Sat. Feb 14th, 2026

श्रीदाऊजी का हुरंगा: महारास की तैयरियों में जुटे लोग, रसिया गीतों पर थिरके हुरियारे और हुरियारिनें

ByVijay Singhal

Mar 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। हर रोज होली खेलने के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आने वाली 26 मार्च को बलदेव में ब्रजराज श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होना है। बुधवार से इसकी तैयारियां जोरों पर शुरू हो गईं। अब से प्रतिदिन हुरियारिनें नृत्य महारास का पूर्वाभ्यास करेंगी। बुधवार को मंदिर में बैंडबाजा की धुन पर होली रसिया गीतों पर नृत्य महारास का अभ्यास किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर पहुंची। नृत्य महारास में एक दर्जन से अधिक बालिकाएं राधा-कृष्ण, श्रीकृष्ण-बलराम स्वरूप बनकर नृत्य प्रस्तुत कीं। इस मौके पर हुरियारिनें, हुरियारों को चुनौती देती नजर आईं। लोकगीत ‘आ जईयो दाऊजी के हुरंगा में… तोय मजा चखाय दूंगी, मेरो खोए गयो बाजू बंद रसिया होरी में, जि होरी नाय दाऊजी का हुरंगा है’ पर नृत्य किया। होली गीतों पर दर्शक भी मद मस्त नजर आए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.