• Wed. Feb 11th, 2026

हाईवे से गलियों तक लगा रहा जाम, फंसे रहे लोग

ByVijay Singhal

Dec 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सप्ताहांत में शहर से लेकर वृंदावन तक लगे जाम से लोगों का बुरा हाल हो गया। घंटों तक लोग जहां के तहां फंसे रहे। हाईवे पर नरहौली चौराहे से टाउनशिप तक 3 किलोमीटर तक 2 घंटे तक जाम लगा रहा। यही हाल भूतेश्वर, कृष्णानगर
सौंख रोड, पुराना बस स्टैंड रोड तक बने रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। गलियों में भी जाम लगा रहा। साल के आखिरी सप्ताह में मथुरा-वृंदावन में आने वाले पर्यटकों की संख्या में कई गुना इजाफा हो गया है। शनिवार-रविवार को दिल्ली, हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से जाम की समस्या और बढ़ जाती है। रविवार को सुबह 10 बजे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया। नरहौली चौराहे से टाउनशिप तक हाईवे पर दोपहर से शाम छह बजे तक जाम लगा रहा। कई किलोमीटर लंबा जाम लगने पर पुलिस ने खुलवाने के प्रयास किए, लेकिन कई घंटे तक कामयाबी नहीं मिल सकी। छटीकरा-वृंदावन रोड पर भी यही हालात बने रहे। दिल्ली के रितेश सिंह सौंख रोड पर अपने परिवार के साथ कार में फंसे हुए थे। उनका कहना था कि दिल्ली में भी जाम लगता है, लेकिन इतनी अव्यवस्था नहीं होती है। इसी तरह अपने पिता को दवा दिलाने ले जा रहे गोवर्धन चौराहे के राजकुमार का कहना था कि जाम अब मथुरा की रोजाना की समस्या बन गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.