हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना में आई बाढ़ का डर है, लेकिन घरों को खाली करने से भी लोग कतरा रहे हैं। इसकी वजह घरों में हो रहीं चोरियां हैं। जयसिंहपुरा की गणेश वाटिका काॅलोनी में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। बाढ़ से बचने के लिए लोगों ने गेट के सामने अस्थायी सीमेंट की दीवार बना ली है, लेकिन वे अपने घरों को छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि अगर घर छोड़ा तो उसमें चोरी हो जाएगी। पिछले 2 दिन से कई घरों के ताले टूट चुके हैं। एक तरफ बाढ़ का खतरा है तो दूसरी ओर घर में रखा सामान चोरी हो जाने की डर। इस वजह से तमाम लोग बाढ़ ग्रसित एरिया में रहने को मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन उन्हें राहत शिविर में जाने की अपील कर रहा है, लेकिन वे कहते हैं कि अगर चोरी की गारंटी लें तो वे घर को छोड़ सकते हैं। शिविर कैंप में रहने वाली विमला बताती हैं कि उनका घर पानी में डूब गया है। मगर वह रोजाना अपने बेटे को देखभाल के लिए अपने मकान पर भेजती हैं। राधा वैली में रहने वाले जियाउद्दीन ने बताया कि उसके घर के पीछे एक मकान में कल रात को चोर घुस आए थे। वह अपने भाई को चौकीदारी के लिए भेजते हैं। दिन में तो वह शिविर में रहते हैं, लेकिन रात में वह चौकीदारी करते हैं। अल्ताफ ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता को शिविर में छोड़ दिया है। मगर वह लगातार अपने घर पर नजर रखते हैं। दिन में काम पर जाते हैं। रात को वह अपने मकान की देखभाल के लिए काॅलोनी में पहुंच जाते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
