• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा के नोहझील के गांव मुवारिकपुर में सड़क न बनने से गुस्साए लोग

ByVijay Singhal

Apr 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव मुवारिकपुर में बुधवार देर रात पंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने नौहझील से मुवारिकपुर तक सड़क न बनवाए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त किया। गुस्साए लोगों ने चुनाव के बहिष्कार तक की बात कह दी। यह जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा लोगों के बीच पहुंचे और समझाया। इसके बाद भी लोग नहीं माने और अपनी बात पर अड़े रहे। गांव के लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों द्वारा यहां कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया गया। नौहझील से मुवारिकपुर जाने वाली सड़क एक दशक से जर्जर हालत में है। हाल यह है कि गांव में शादी या अन्य आयोजनों में आने वाली बसें भी रास्ते में फंस जाती हैं। ऐसे में बरातियों को पैदल ही आना पड़ता है। गांव के रास्ते में जलभराव व कीचड़ से बंद हैं। स्कूल जाने-आने में छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रतिनिधियों के साथ साथ उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं ग्राम प्रधान विकास शर्मा, हेमराज शर्मा ने बताया कि जर्जर सड़क के बनने का आश्वासन मिलता है मगर सड़क नहीं बनती। बुधवार रात हुई पंचायत में निर्णय लिया गया है कि समूचा गांव चुनाव से दूर रहेगा। पंचायत में श्रीचंद नंबरदार, डालचंद शर्मा, लाला प्रजापति, महेश शर्मा, जयपाल,पूरन सिंह, विष्णु,भगवती, प्रेमपाल, महेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.