• Sat. Feb 14th, 2026

बन्दरों के आतंक से भयभीत लोगों ने की “बंदर सफारी” की मांग

ByVijay Singhal

Oct 13, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा ।  बंदरों के आतंक से मुक्ति व मंकी सफारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया, जनता पुकारी बंदर सफारी मंडल द्वारा मण्डल के संयोजक आचार्य लालजी भाई शास्त्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महानगर में बंदरों की व्याप्त समस्या आतंक से मुक्ति को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या को विस्तार से रखा एवं ज्ञापन भी सौंपते हुए बंदर सफारी बनाए जाने की मांग रखी गई। जनता पुकारी बंदर सफारी मंडल के सदस्यों ने बताया कि बंदर अत्यधिक आक्रामक हो चुके हैं, प्रतिदिन कोई ना कोई घटना दुर्घटना उनके द्वारा जारी है, इनके आतंक से अनेक घायल तथा बड़ी संख्या में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं, कुछ दिन बंदरो के पकड़ने का क्रम चला लेकिन कुछ दिन बाद बंद कर दिया गया, यह शारीरिक व आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे है, बंदरों के काटने से संक्रामक रोग भी फैलने की आशंका है क्योंकि कुछ बंदर बीमार व विक्षिप्त अवस्था में भी देखे जा सकते हैं ।  उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि बन्दरों के आतंक की समस्या से शीघ्र निजात दिलाई जाये, इसका सही समाधान बंदर सफारी है जिसमें बंदरों को उचित संरक्षण मिल सके व जनता को भी इस भीषण समस्या से निजात मिल सके, इस दौरान संयोजक आचार्य लालजी भाई शास्त्री के अलावा मंडल के सदस्य मुरारीलाल उपाध्याय, कपिल आनंद चतुर्वेदी, अमित भारद्वाज, सचिन चतुर्वेदी, यज्ञदत्त शास्त्री, निर्मल चतुर्वेदी, प्रीति चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.