• Wed. Feb 25th, 2026

जलभराव से त्रस्त लोगो ने भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास पर किया हंगामा

ByVijay Singhal

Jul 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से राजमार्ग के किनारे अविकसित कॉलोनियों समेत कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। जलभराव की समस्या से त्रस्त नरसी विलेज के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के निवास पर हंगामा किया तो वहीं, नत्थी कॉलोनी में जलभराव होने पर लोग वहां से दूसरी जगह जा रहे हैं। नरसी विलेज में जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार की सुबह दो दर्जन से अधिक महिलाएं भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के निवास पर पहुंचकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगीं। जिलाध्यक्ष में समस्या का जल्द निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। नरसी विलेज निवासी अजय सिंह एडवोकेट, मोहर्राम चौधरी ने बताया कि कि उनकी कॉलोनी एमवीडीए से स्वीकृत है। कॉलोनी में पानी की निकासी को कोई साधन नहीं है। काॅलोनी सड़क से दो फीट नीचे होने से पानी भरा रहता है। सड़क और नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। काॅलोनाइजर भी नहीं सुन रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का निदान कराने की मांग की। वहीं, नत्थी कॉलोनी, कृष्णा विहार कॉलोनी, ऑफिसर्स कॉलोनी में जलभराव की समस्या को लेकर लोग परेशान रहे। नत्थी कॉलोनी में तुलाराम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तुलाराम ने बताया कि जलभराव के चलते तीन परिवारों के लोग सामान लेकर उचित स्थानों को चले गए हैं। वहीं, रूपनगर में एक मकान गिर गया। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। नत्थी कॉलोनी में जलभराव की समस्या के निदान के लिए मंगलवार को बनाई गई अस्थायी नाली बारिश के चलते अवरुद्ध हो गई। बुधवार को सभासद अनिल कुमार स्वयं फावड़ा लेकर खुदाई में जुट गए। ईओ निहाल सिंह ने बताया कि अविकसित कॉलोनियों में नाला निर्माण की प्रकिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.