• Wed. Feb 18th, 2026

एआई की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा, बार-बार सिर झुकाया तो मिलेगा अलर्ट

ByVijay Singhal

Oct 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 12 अक्तूबर को होने जा रही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में इस बार अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर ऑडियो एनालिटिक्स और मूवमेंट डिटेक्शन से लैस कैमरे लगाए जाएंगे। अगर किसी अभ्यर्थी ने अपने सिर को बार-बार नीचे की ओर झुकाया और संदिग्ध गतिविधियां कीं तो एआई कैमरे अपने फेशियल रिकग्निशन तकनीक से उसकी पहचान कर लेंगे। परीक्षार्थी के हर हावभाव की जानकारी इंटीग्रेटेड कमांडिंग सेंटर को भेज अलर्ट करेंगे।

जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर परीक्षा की सुरक्षा और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10,896 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की पहचान प्रवेश पत्र पर लगे विशेष होलोग्राम की स्कैनिंग से की जाएगी। अगर उम्मीदवार की जगह कोई अन्य परीक्षार्थी पहुंचा तो उसे ये सिस्टम तुरंत पकड़ लेगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक उपस्थिति और एआई निगरानी सिस्टम की मदद से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पाली के अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से रिपोर्टिंग करेंगे। जबकि दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.