• Mon. Feb 9th, 2026

जिला अस्पताल में गर्मी से बढ़े पेट रोग के मरीज

ByVijay Singhal

May 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भीषण गर्मी के कारण पेट रोग के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज पेट संबंधी बीमारी के आ रहे हैं। चिकित्सक उन्हें दवा देकर बचाव के उपाय बता रहे हैं। गर्मी के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पेट की विभिन्न बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक रमेश चंद्रा ने बताया कि इन दिनों गर्मी के चलते बासी और तला भुना भोजन करने से यह पच नहीं पाता है। वायरस, बैक्टीरिया या परजीवी के कारण पेट का संक्रमण हो जाता है, जिसे गैस्ट्रोएंटेराइटिस कहते हैं। अपच, गैस, और कब्ज जैसे पाचन संबंधी विकार पेट में दर्द और असुविधा बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा दिनों ऐसी बीमारी रहने से पेट में अल्सर और घाव हो जाते हैं, जिससे रोगी के पेट में दर्द होने लगता है। पेट में ऐंठन होती है। मरीजों को दवा के साथ बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में बासी और प्रोटीन युक्त भोजन को पचाने में पेट को थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कभी-कभी गैस बन जाती है। अनियमित खानपान और दूषित भोजन पेट की बीमारी होने का मुख्य कारण है। अगर पेट की समस्या हो रही है तो चिकित्सक से संपर्क करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.