• Thu. Feb 19th, 2026

हाईवे से शहर तक हिचकोले खाकर नहीं आएंगे राहगीर

ByVijay Singhal

Sep 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एनएच-19 से महोली रोड होते हुए शहर की ओर आने वाले राहगीरों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। रविवार को सांसद हेमा मालिनी ने मार्ग के निर्माण की नींव रखी है। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष हरि शंकर राजू यादव साथ रहे। पार्षद राजीव सिंह ने बताया कि मार्ग का दो चरणों में निर्माण कार्य होगा। पहले चरण में हाईवे किनारे स्थित बजरंग धर्मकांटे से जैन हॉस्पिटल तक और दूसरे चरण में जैन हॉस्पिटल से शांतिनगर तक आवास विकास विभाग द्वारा मार्ग का आरसीसी निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण में 4.63 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मार्ग निर्माण के साथ-साथ चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर ढंग से सुचारू हो सके। सांसद व महापौर ने मार्ग का शिलान्यास किया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले क्षेत्रीय पार्षद राजीव सिंह ने सांसद को राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की। महापौर ने मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ सर्वेक्षण रैकिंग में इस बार प्रथम स्थान पर लाने का आह्वान किया। इस दौरान पार्षद कुलदीप पाठक, ठा. तेजवीर सिंह, धर्मेश नौहवार, ज्ञानेंद्र राणा, चंद्रपाल कुंतल, हीरा सिंह कुंतल नितिन कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.