• Tue. Feb 17th, 2026

मांट के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

ByVijay Singhal

Apr 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख कार में सवारों ने कूदकर जान बचाई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। बृहस्पतिवार को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा के समीप नोएडा से आगरा की तरफ जा रही कार में अचानक से आग लग । कार से आग की लपटें देखकर उसमें सवार ऐश्वर्या एवं अभिषेक निवासी बोदला, आगरा ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी धीरज यादव ने बताया कि आग किस कारण से लगी है इसका पता नहीं चल सका है। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.