• Wed. Feb 11th, 2026

ट्रेन में जहां जगह मिली, वहीं बैठ गए यात्री

ByVijay Singhal

Mar 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। होली का त्योहार मनाकर अब लोग वापस लौट रहे हैं। भीड़ के कारण ट्रेन में जहां जगह मिली यात्री वहीं बैठ गए। वहीं, स्टेशन पर व्यवस्था संभालने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के साथ कमर्शियल स्टाफ तैनात किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि होली का त्योहार होने के बाद अब लोग वापस नौकरी पर जा रहे हैं। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन पर जीआरपी के 250 और आरपीएफ के 100 से अधिक सुरक्षाकर्मी को लगाया गया है। यह स्टेशन के 11 प्लेटफार्म पर निगरानी कर रहे हैं। साथ ही कमर्शियल स्टाफ को टिकट चेकिंग के लिए लगाया गया है जो भीड़ को देखते हुए प्लेटफार्म पर ट्रेन आने के 2 घंटे पहले प्रवेश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि होली पर जंक्शन से एक दिन में 48 हजार से अधिक लोगों का आना-जाना रहा। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। निगरानी के लिए स्टाफ को तैनात किया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म एक और दो पर अधिक भीड़ होने के चलते यहां पर रस्सा बांधकर यात्रियों की भीड़ को काबू में किया गया है। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म एक पर भोपाल, झांसी और प्रयागराज जाने वाले लोगों की भीड़ रही, उधर प्लेटफार्म दो पर दिल्ली को जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.