हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन में सीट पाने के लिए यात्री अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। जंक्शन पर जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। ट्रेन में सीट हासिल करने के लिए यात्री जंक्शन के प्लेटफार्म के बजाय ट्रैक के दूसरी तरफ खड़े हो जाते हैं। जंक्शन पर ऐसा नजारा शनिवार को प्लेटफार्म 8 पर देखने को मिला, जब अछनेरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली थी। जंक्शन पर अछनेरा से चलकर कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आने की उद्घोषणा हुई तो यात्री ट्रेन में सीट पाने के लिए प्लेटफार्म को छोड़कर ट्रैक पर पहुंच गए, जबकि दूसरी तरफ प्लेटफार्म 9 पर मालगाड़ी खड़ी थी। इसके बाद भी यात्री ट्रैक पर खड़े हो गए। ऐसे में यदि मालगाड़ी चल देती तो हादसा हो सकता था। यात्रियों को रोकने के लिए आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन जिस समय कासगंज पैसेंजर ट्रेन आने का समय हो रहा था तब आरपीएफ का कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।
स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि जागरूकता की कमी के चलते यात्री ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेनों में सवार होते हैं। आरपीएफ और जीआरपी के माध्यम से ऐसे लोगों पर नजर रखी जाती है। पकड़े जाने पर विधिक कार्रवाई की जाती है। ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफार्म का प्रयोग करना चाहिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
