• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में भीड़ के आगे यात्री बेबस, ट्रेनों में घुसने के लिए हो रही धक्का-मुक्की

ByVijay Singhal

Mar 22, 2025
Spread the love
मथुरा। त्योहार के बाद एक बार फिर से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। जंक्शन पर शुक्रवार को आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्रियों में ट्रेन में घुसने के लिए धक्का-मुक्की तक हुई। इधर, ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। होली त्योहार मनाकर वापस जाने वाले लोगों की संख्या अभी कम नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाले लोग परिवार के साथ वापस लौट रहे हैं। जंक्शन आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को डिब्बों में घुसने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले से फुल डिब्बों में घुसने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते दिखे, जबकि ट्रेन चल देने पर वह दरवाजे पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पाताल कोट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से, स्वराज एक्सप्रेस एक घंटा, गीता जयंती दो घंटा, अंडमान एक्सप्रेस दो घंटा, पंजाब मेल एक घंटा, समता एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, सचखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटे के अलावा अन्य ट्रेनें देरी से चल रही थीं। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.