हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चिलचिलाती धूप में यात्री घर से नहीं निकल रहे है ऐसे में रोडवेज डिपो का प्रतिदिन बस संचालन लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते प्रतिदिन डिपो को 5 लाख रुपये तक का नुकसान हो रहा है। रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के कारण यात्री घर से नहीं निकल रहे हैं, इसी कारण यह समस्या बनी हुई है। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि डिपो से 104 निगम की और 66 अनुबंधित की बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि डिपो का प्रतिदिन 56 हजार किलोमीटर बसें चलाने का लक्ष्य है इसमें वर्तमान में 51 हजार किमी बसें सड़कों पर चल ही है। इसके चलते डिपो का प्रतिदिन चलने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया इसके साथ ही 25 लाख रुपये आमदनी का लक्ष्य है, लेकिन 20 लाख रुपये का राजस्व डिपो में आ रहा है। ऐसे में 5 लाख रुपये का नुकसान प्रतिदिन डिपो को हो रहा है। वरिष्ठ लेखाकार संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के कारण यात्री बाहर नहीं निकल रहे है इसके चलते बसें लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि चालक-परिचालकों को निर्देश दिए है कि जिले के सभी रूटों पर बसें संचालित होंगी, जिससे डिपो को राजस्व का नुकसान न हो। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बसें सभी मार्गाें पर चलाने के निर्देश दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
