हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में हवा में उड़ रहा एक पैराग्लाइडर उड़ान के दौरान नीचे उतरते समय हाईटेंशन लाइन में फंस गया। पैराग्लाइडर में एक पायलट समेत एक महिला भी थी। हादसे के दौरान लाइन की मरम्मत के लिए सप्लाई बंद थी। आनन-फानन में विद्युत विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना गोवर्धन में सकरवा रोड पर नवनिर्मित बाइपास का है।यहां पर ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इसी लाइन में मंगलवार की शाम को पैराग्लाइडर फंस गया। पैराग्लाइडर बिना अनुमति के ही उड़ान भर रहा था। एक पैराग्लाइडर गोवर्धन परिक्रमा में लगातार हवा में उड़ान भरने के शौकीन लोगो को लेकर परिक्रमा कर रहा था। पैरा ग्लाइडर की चर्चा गोवर्धन में हर व्यक्ति की जुबान पर है। पैराग्लाइडर डीग बरसान रोड के बीच नवनिर्मित बाइपास से लगातार उड़ान भर रहा था। इस दौरान नीचे उतरते समय पैराग्लाइडर ऊपर से निकल रही विद्युत की हाई टेंशन लाइन में उलझ गया। सवार महिला यात्री सहित पायलट भी तार से उलझ कर लटक गए। घटना के दौरान बिजली सप्लाई बंद थी, अन्यथा बड़ा हो सकता था। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। बाइपास पर यातायात दोनों तरफ से रुक गया। आनन फानन में विद्युत विभाग को फोन कर जानकारी दी गई। इसके बाद पैराग्लाइडर को जेसीबी की मदद से नीचे उतारा गया। पैराग्लाइडर फंसने से बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत विभाग के कर्मियों और नगर पंचायत के विद्युत कर्मियों की मदद से इसे सही कराया गया। मामले में गोवर्धन उपजिलाधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कस्बे में पैराग्लाइडर उड़ाने की अनुमति किसी को भी नहीं दी गई। मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को निर्देश दिए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।विद्युत इंजीनियर राहुल साहू ने बताया कि बाईपास पर हाईटेंशन लाइन में पैराग्लाइडर के फंसने की सूचना मिली थी। तत्काल विद्युत टीम को भेज कर हाईटेंशन लाइन में फंसे पैराग्लाइडर को निकाला गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
