हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव के गांव मगना में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गांव मगना के छीतर सिंह व पूरन सिंह में काफी समय से रास्ते को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। सोमवार को दोपहर में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट हुई। छीतर सिंह ने छत और सड़क पर से पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसमें दूसरे पक्ष के लोग बाल-बाल बचे। फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। घटना की वीडियो भी सामने आया है। पूरन सिंह ने आरोप लगाया है कि छीतर सिंह ने छत व सड़क से फायरिंग कई बार की है। सीओ संजीव राय ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद में मारपीट हुई है। फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली है। आवश्यक कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
