• Sun. Feb 15th, 2026

डीएम कार्यालय पर महिला को ज्वलनशील पदार्थ डालते देख मची अफरातफरी

ByVijay Singhal

Nov 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भूमि विवाद में सुनवाई नहीं कर रहे अधिकारियों से परेशान होकर महिला दो मासूम बच्चों को साथ लेकर न्याय की गुहार लगाने के लिए डीएम कार्यालय पहुंच गई। सुनवाई नहीं होने पर पॉलीथिन से पेट्रोल की बोतल निकालकर बच्चों समेत उड़ेलने का प्रयास करने लगी। यह देखकर सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे-तैसे महिला के हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल को छीना। धौरेरा अहिल्यागंज की रहने वाली राजकुमारी भूमि मामले को लेकर आठ माह से सरकारी विभागों के चक्कर काट रही है। राजकुमारी ने कहा उसके खेत पर परिजन और गांव के लोग जबरन कब्जा किए हुए हैं, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। कभी अधिकारी नहीं मिलते हैं तो कभी उसको आश्वासन दे दिया जाता है। इसी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाने का प्रयास किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.