हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा में डॉ. सी. एम. सिंह स्मारक भाषण का आयोजन।
दिनांक 28 फरवरी 2024 को पंडित दिन उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान, मथुरा, उत्तर प्रदेश में विख्यात पशु विकृति विज्ञानी, डॉ. सी. एम. सिंह स्मारक भाषण का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव की मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया । स्मारक भाषण के मुख्य अतिथि, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक तथा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के पूर्व कुलपति, डॉ मंगला राय थे । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर चिंतामणि सिंह के पशु चिकित्सा विज्ञान में योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया । उन्होंने शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को डॉ. सिंह से प्रेरणा लेते हुए उनके पद चिन्हों पर चलते हुए, आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा की हमारे देश में पशुपालन, मुर्गी पालन तथा उनके उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है । जिसका श्रेय डॉ चिंतामणि सिंह जैसे प्रख्यात पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों को जाता है । उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में दूध, दही, घी, अंडा आदि की उपलब्धता, पशु वैज्ञानिकों की शोध एवं उनके क्रियान्वयन का फल है । विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. सिंह के योगदानों को याद करते हुए, उनसे प्रेरित होने का आह्वान किया । उन्होंने बताया कि डॉ. सिंह ने ने पशुओं की विभिन्न प्रकार की बीमारियों के निदान एवं रोकथाम में अहम योगदान दिया है । इस अवसर पर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जत नगर, बरेली के पैथोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ रमेश सोमवंशी ने बताया कि डॉ. सी. एम. सिंह ट्रस्ट द्वारा, विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट पीएचडी थेसिस पुरस्कार प्रदान किया जाता है। अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा संकाय, प्रोफेसर विकास पाठक ने आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। निदेशक शोध, प्रोफेसर विनोद कुमार ने डॉक्टर चिंतामणि सिंह की जीवनी का संक्षिप्त सारांश प्रस्तुत किया । इस अवसर पर उड़ीसा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के कुलपति, प्रोफेसर प्रवात कुमार राऊत; राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भारतपुर के निदेशक, डॉ पी.के. राय; डॉ. सी. एम. सिंह की पुत्री श्रीमती शशि सिंह तथा उनके दामाद कर्नल रवि कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
