• Wed. Feb 25th, 2026

सड़क हादसे में पंडा की मौत, बेटा व दो अन्य घायल

ByVijay Singhal

Jun 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में हरिद्वार से पैतृक गांव लौट रहे पंडा की कार में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में भगवान दास पचौरी पंडा की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा, बहन, और भांजा घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव तारसी निवासी श्याम सुंदर पचौरी 45 बर्षीय पुत्र भगवानदास पचौरी पिछले कई वर्षो से हरिद्वार में पंडा का कार्य करता था। इस कारण वह परिवार के साथ हरिद्वार में ही रहता था। बुधवार को वह हरिद्वार से कार में बहन दानवती, भांजा मृदुल एवं बेटा माधव के साथ गांव आ रहा था। सुरीर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 84 के पास रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में श्यामसुंदर की मौत हो गई, जबकि अन्य कार सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.