• Thu. Oct 30th, 2025

अक्षत महोत्सव के आयोजन को लेकर बागेश्वर सरकार के आगमन को लेकर पांडाल हुआ तैयार

ByVijay Singhal

Oct 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में ब्रज तीर्थ देवालय न्यास द्वारा बुधवार, 15 अक्टूबर को ऐतिहासिक अक्षत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री श्रीजी बाबा विद्यालय, गोवर्धन रोड पर शाम 3 से 6 बजे तक होने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य ‘सनातन एकता पदयात्रा’ के लिए आमंत्रण देना है। न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि यह महोत्सव 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जाने वाली ‘श्री बागेश्वर धाम-श्री बांके बिहारी मिलन, सनातन एकता पदयात्रा’ के लिए आमंत्रण का प्रतीक है। इस पदयात्रा में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लाखों भक्तों के साथ सनातन एकता और राष्ट्र चेतना का संदेश देंगे। न्यास के संरक्षक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री और महामंत्री आरके पांडेय के अनुसार, यह आयोजन ऐतिहासिक होगा। इसमें ब्रज के समस्त देवालयों के सेवायत, मथुरा जिले के 543 ग्राम प्रधान, विभिन्न सामाजिक संस्थाएँ और सनातनी संगठन शामिल होंगे। पूज्य बागेश्वर धाम सरकार स्वयं सभी प्रतिनिधियों को पीले अक्षत, सुपारी और आमंत्रण पत्र प्रदान कर पूरे ब्रजमंडल में यात्रा का निमंत्रण पहुंचाएंगे। मुख्य व्यवस्थापक सुमंत कृष्ण शास्त्री और ब्रज सेवा फाउंडेशन के राहुल बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से होगा। ये पास एमएमआई सॉफ्टवेयर कंपनी, गोवर्धन चौराहा, मथुरा से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। महोत्सव में लगभग 7 से 8 हजार लोगों की सहभागिता अपेक्षित है। मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक होंगे। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने जानकारी दी कि पदयात्रा के दौरान भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, यमुना शुद्धिकरण, गौ रक्षा, सामाजिक समरसता, ब्रज क्षेत्र को मांस-मदिरा मुक्त करने तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख संत-महात्मा, भागवताचार्य, रासाचार्य, तीर्थ पुरोहित और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्यालय में एक विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जिसकी तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.