• Wed. Feb 18th, 2026

पंचायती राज अधिकारी किरण चौधरी ने ग्राम प्रधानों को इस पहल में सहयोग करने के लिए किया प्रोत्साहित

ByVijay Singhal

Feb 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत, गांव-गांव में परंपरागत कारीगरों को जोड़ने के लिए भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, के एम एस एम ई विकास कार्यालय, आगरा, जिला पंचायत राज अधिकारी मथुरा और जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है। अतिथियों के स्वागत करने के साथ ही, दीप प्रज़्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि डॉ विकास पाठक, अधिष्ठाता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय ने नंद भवन में कार्यशाला उपस्थित सभी प्रतिभागियो को प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत, गांव-गांव में परंपरागत कारीगरों को जोड़ने के लिए भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, और जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सराहा। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सभी उपस्थित प्रधानों, सी एस सी संचालको को योजनाओं के उद्देश्य से अवगत कराया।
सहायक निदेशक सुशील यादव ने बताया कि इस योजना से 18 प्रकार के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार जुड़कर अपनी आजीविका एवं जीवन स्तर में सुधार कर सकते हैं। प्रधान पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जन सेवा केंद्र पर अपनी पंचायत के पंजीकरण की प्रक्रिया को समझाया और ग्राम प्रधानों को विश्वकर्मा पोर्टल की विस्तार से जानकारी प्रदान की। पंचायती राज अधिकारी किरण चौधरी ने ग्राम प्रधानों को इस पहल में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि वे अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा परंपरागत कारीगरों का पंजीकरण करवाएं तथा प्रथम स्तर का शत प्रतिशत अनुशंसा प्रदान कर सभी पात्र आवेदको को लाभ पहुंचाए।
कार्यक्रम मे उपस्थित प्रधानों, सी एस सी संचालको, स्थानीय निकायों को पोर्टल का विस्तृत प्रशिक्षण दिया और आ रही तकनीकी समस्याओ का समाधान मंच से किया गया।
श्री यादव ने योजना की सम्पूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की।
सहायक निदेशक (पीएम विश्वकर्मा) सुशील यादव और जिला पंचायत अधिकारी किरण चौधरी ने ग्राम प्रधानों के पंजीकरण में आने वाली समस्याओं तथा प्रश्नों का निराकरण किया।
यह कार्यशाला श्रीमती किरण चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मथुरा के अथक प्रयासों सी सफल हो सका। जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त रामेंद्र कुमार ने सभी प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, और जन सेवा केंद्र के संचालकों एवं विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
ऐ ट्रेड शामिल
बड़ई
अश्त्रकार
नाव बनाने वाले
तोकारी या चटाई बनाने वाले
खिलोने बनाने वाले
मछली जाल बनाने वाले
नाई
धोबी
माली
दर्जी
मोची
राज मिस्त्री
योजना के लाभ
15 हजार का टूलकित
3 लाख तक का लोन 5% कि ब्याज पर बिना गारंटी
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.