• Mon. Feb 16th, 2026

व्रन्दावन में बांके बिहारी प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध का 30वां दिनसभी समाज के साथ आज होगी पंचायत

ByVijay Singhal

Feb 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। व्रन्दावन में बांके बिहारी मंदिर प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों ने 30वें दिन शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तो साधु संतों से मुलाकात कर कॉरिडोर का विरोध करने की अपील की। विरोध कर रहे लोग शुक्रवार को विशाल जनसभा कर रहे हैं। जिसमें सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। विरोध प्रदर्शन के 30 वें दिन आनंद घाट पर शासन,प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मौजूद सभी लोगों ने यह संदेश दिया कि सभी एकजुट हैं। प्रदर्शन के दौरान बाबा सरयू दास ने कहा कि अयोध्या में जो कॉरिडोर बनाया जा रहा है उससे वहां की प्राचीनता और पौराणिकता नष्ट हो रही है। मंदिर को मंदिर रहने दिया जाए न कि कॉरिडोर बनाया जाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटका रही है। प्रदेश सरकार यमुना शुद्धिकरण,घाटों का सौंदर्यीकरण,साफ सफाई से ध्यान भटका कर यह कॉरिडोर बनाना चाहती है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में जो कार्य कराए उनका हिसाब सरकार को देना चाहिए जिससे पता चले कि हजारों करोड़ रूपए कहां और कैसे लगाए। कॉरिडोर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साधु संतों से भी मुलाकात की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज, लाडली शरण महाराज,सुंदर दास महाराज आदि संतों से मुलाकात की और कॉरिडोर के विरोध में समर्थन करने की बात कही। साधु संतों ने आश्वस्त किया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।कॉरिडोर के विरोध में शुक्रवार को विशाल जनसभा आयोजित की गई है। वृंदावन बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सभी बृजवासियों से अपील की है कि शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल घाट के बगल में आनंद घाट स्थित पार्क परिसर में एक विशाल जनसभा में अधिक से अधिक लोग पहुंचे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से आशीष गोस्वामी,रुक्मिणी रमन गोस्वामी,नारायणी सेना प्रमुख श्रीरामानुजम, सोहन लाल मिश्रा, राजेश कृष्ण शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, गोविंद तिवारी, मन मोहन गोस्वामी, बबलू शर्मा,नूतन पुरोहित,गप्पी गोस्वामी, राजू शर्मा, मोनू शर्मा, नीरज गोस्वामी, सुंदर मोती वाला, प्रमोद सारस्वत ,राहुल शुक्ला, सुमित मिश्रा, राजकुमार गोस्वामी एवं दीपक पाराशर आदि उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.