• Sun. Feb 22nd, 2026

पंचामृत व औषधियों से हुआ ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का अभिषेक

ByVijay Singhal

Aug 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बलदेव छठ के पावन अवसर पर वृंदावन स्थित अनाज मंडी के प्राचीन बड़े दाऊजी मंदिर में ब्रज के राजा दाऊ जी का जन्मोत्सव धूमधाम व आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने दर्शन व पूजन का लाभ प्राप्त किया। प्रातः काल भगवान दाऊजी महाराज का दूध, दही, शहद, घी, बूरा और दिव्य औषधियों के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुर जी को नवीन पोशाक धारण कराई गई और महाआरती का आयोजन हुआ। सेवायत आचार्य दीपक गोस्वामी ने बताया कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। यहां विराजित श्री दाऊजी महाराज का विग्रह भगवान श्रीकृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ गोमा टीला से प्राप्त हुआ था। मंदिर का निर्माण राजा जयसिंह प्रथम की पुत्री ने कराया था। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायिका अच्यूता गोपी ने मधुर भजनों से समस्त श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके स्वरूप वर्णन और दाऊजी की लीलाओं पर आधारित भजनों ने सभी का मन मोह लिया। रात्रि में ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस आयोजन में विष्णु गोपाल गोस्वामी, धीरज गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, राजेश किशोर गोस्वामी, मोहित शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.