• Wed. Feb 18th, 2026

खेतों में कटी धान की फसल को नुकसान की आशंका, आसमान में छाए बादल

ByVijay Singhal

Oct 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मंगलवार सुबह तड़के से झमाझम बारिश शुरू हो गई। सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के बाद लगातार बूंदाबांदी और घने बादलों के कारण मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई बरसात के चलते लोग घरों में ही रहे और सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई। शहर और देहात दोनों इलाकों में आसमान पर काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस अचानक हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन अब सर्दी बढ़ने की भी पूरी संभावना है। बारिश के कारण गलियों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम हो गई, जिससे सुबह की दिनचर्या प्रभावित हुई। इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की कटी हुई फसल पड़ी है, जिसे समय पर उठाया नहीं जा सका। अचानक हुई बरसात से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल के पूरी तरह खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा । बाजारों में भी कई जगह व्यापारियों ने अपनी फसल और अनाज बाहर रखा था, जिसके भीगने से खराब होने की आशंका है। मौसम विभाग ने भी आने वाले घंटों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे संकेत मिलता है कि मथुरा में इस बार शरद पूर्णिमा के बाद ठंड का असर समय से पहले ही महसूस होने लगा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.