हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को भी पता है कि विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने उसकी क्रिकेट टीम का जीतना मुश्किल है। पाकिस्तान को हारना ही पड़ता, इस डर और शर्म से बचने के लिये अच्छा किया कि वह नहीं खेल रहा है। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट विश्व कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज ने सही बताते हुए इसे पाकिस्तान का डर करार दिया है। सोमवार को कोलकाता से कथा कहकर वृंदावन लौटे कथा वाचक देवकीनंदन ने कहा कि पाकिस्तान खुद को बांग्लादेश का हितेषी दिखाना चाहता है जबकि वो किसी का हितैषी हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारी भारतीय टीम क्रिकेट खेल रही है, उस हिसाब से लगता है कि मैच तो कोलंबो में होता लेकिन पाकिस्तानी टीम को कैच लाहौर में पकड़ने पड़ते। उन्होंने कहा कि भारत जहां भी खेलेगा, जिसके साथ भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा। हम अपने भारत के साथ हैं, भारत के शत्रुओं के साथ न थे, न रहेंगे । पाकिस्तान खेले तो न खेले तो, भारतीय क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देवकीनंदन महाराज ने प्रियाकांतजु मंदिर पर कहा कि क्रिकेट हो या युद्धक्षेत्र, हर बार पाकिस्तान की करारी हार ही होती है। इस बार क्रिकेट में उसने समझदारी से काम लिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को पता है कि टी-20 विश्व कप में भारत से जीतना नहीं हो पाएगा ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
