हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के विहार घाट स्थित श्रीनिम्बार्क जूनियर हाई स्कूल में भारत विकास परिषद(वृन्दावन शाखा) द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत संस्कार को समर्पित चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग विषय -प्रकृति चित्रण एवं सीनियर वर्ग विषय-पर्यावरण के रूप में संपन्न हुई।जिसमें जूनियर वर्ग में वंश सैनी, काजल निषाद एवं रवि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा सीनियर वर्ग में सायन विश्वास ने प्रथम, लक्ष्य बल्लभ गोस्वामी ने द्वितीय, रजनी निषाद एवं माधव शुक्ला ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भारत विकास परिषद(वृन्दावन शाखा) के अध्यक्ष विनय गोस्वामी ने कहा कि कला किसी भी व्यक्ति को संस्कारवान बनाकर उसको देश और समाज की संस्कृति से परिचित कराकर विविधता से परिपूर्ण अपने देश से जुडाव के लिए प्रेरित करती है।
उपाध्यक्ष अंशुल बजाज ने कहा कि चित्र व्यक्ति की कल्पना से ही बनाये जाते हैं और कल्पनाशील व्यक्ति ही अपने संस्कारित विचारों से उसको मूर्त रूप दे पाता है।इस अवसर पर श्रीनिम्बार्क जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रज किशोर त्रिपाठी, नवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल आदि की उपस्थिति विशेष रही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
