• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा जिला कारागार में चित्रकला प्रतियोगिता:गणतंत्र दिवस पर विजेता बंदियों को मिलेगा पुरस्कार

ByVijay Singhal

Jan 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिला कारागार में बंदियों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सहयोग से यह प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य बंदियों के बौद्धिक विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सकारात्मक विचार परिवर्तन को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के लिए कोई पूर्व निर्धारित विषय नहीं रखा गया था। बंदियों को अपने मन के भावों और कल्पनाओं के अनुसार चित्र बनाने की पूरी स्वतंत्रता दी गई। कई बंदियों ने तिरंगे के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया, तो कुछ ने मेहंदी की ड्राइंग बनाकर अपनी कलात्मक रुचि प्रदर्शित की। कुछ चित्रों में सामाजिक सरोकार, प्रकृति प्रेम और आशा के भाव भी स्पष्ट रूप से उभरे। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बंदियों को आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कारागार प्रशासन का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उनके पुनर्वास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.