• Sun. Nov 2nd, 2025

कृष्ण लीलाओं को कैनवास पर उकेरने देश भर से वृंदावन पहुंचे चित्रकार

ByVijay Singhal

Nov 2, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में आयोजित तीन दिवसीय “श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर–2025” का ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने शुभारम्भ किया। इसमें कृष्ण लीलाओं को चित्रों के रूप में कैनवास पर उकेरने के लिए देश भर से चित्रकार वृंदावन पहुंचे है। शिविर के शुभारम्भ अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने कहा कि “श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर केवल कला का उत्सव नहीं, बल्कि ब्रजभूमि की आत्मा को रंगों के माध्यम से प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम है। वृंदावन की पावन वायु में रचे-बसे ये चित्र आने वाले समय में ब्रज संस्कृति और श्रीकृष्ण भक्ति की सजीव व्याख्या बनकर सामने आएंगे। गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना ने मुख्य अतिथि परिषद के सीईओ का स्वागत करते हुए कहा कि शिविर के अंतर्गत कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं — माखनचोरी, रासलीला, गोवर्धन धारण तथा गीता उपदेश — को अपनी-अपनी विशिष्ट कला-शैलियों में अभिव्यक्त कर रहे हैं। शिविर के सह-संयोजक एवं समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय वर्कशॉप में चित्रांकन शिविर में भाग लेने वाले प्रमुख कलाकारों में मनजीत कौर (चंडीगढ़), कंचन प्रकाश व रंजीता कुमार (ग्रेटर नोएडा), डॉ. सत्या सार्थ (पटना), प्रीति चौहान (मथुरा), डॉ. पूनम (अलीगढ़), डॉ. चित्रलेखा (आगरा), रीना सिंह (नोएडा), पूजा महात्रे (मुंबई), विनोद व नेहा (लखनऊ), अलका मनीष पाठक (सिहोर, मध्य प्रदेश), अलका झा (इंदौर), डॉ. कुमुद बाला (कानपुर), प्रिंस राज (मेरठ), कमलेश्वर (मथुरा), अवानी पीयूष (गुजरात), रेमी पोद्दार (नोएडा), नीतीक्षा (दिल्ली), डॉ. मनोज (आगरा) तथा सुमन डोंगरे (उज्जैन) सम्मिलित हैं। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित 21 चयनित महिला एवं पुरुष चित्रकारों को रंगों की किट, कैनवास तथा परिचय-पत्र (आई-कार्ड) प्रदान किए गए है। इन सभी चित्रकारों का पटुका पहनाकर सीईओ सूरज पटेल ने सम्मान किया। शिविर के उपरांत सभी तैयार चित्रों की प्रदर्शनी एक माह तक गीता शोध संस्थान के सभागार में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र शर्मा, राम देवानंद महाराज, दीपक शर्मा व मोहिनी कृष्ण दासी, रामवीर आदि मौजूद रहे। संचालन समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.