• Mon. Feb 16th, 2026

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओ में नही बदल पाएंगे उत्तर पुस्तिकाओं के अंदर के पेज

ByVijay Singhal

Feb 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के दौरान किसी प्रकार से उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली न हो सके इसके लिए खास प्रबंध किए गए हैं। क्यूआर कोड के साथ उत्तर पुस्तिका के सभी पृष्ठों की सिलाई की गई है। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में अंदर के पृष्ठों को जोड़ना या हटाना अब नकल माफिया के लिए संभव नहीं होगा। यूपी बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं के लिए इस दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए हैं। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर क्यूआर कोड दर्ज है, जिसमें छात्र का संपूर्ण विवरण होगा। वहीं इस बार से प्रत्येक उत्तर पुस्तिका के सभी पृष्ठों की आपस में धागे से सिलाई की गई है, जिससे किसी भी पृष्ठ को अलग करके बाहर से नए पृष्ठ को नहीं जोड़ा जा सकेगा। अब तक बडे़ स्तर पर इन तरीकों से परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली होती थी। ऊपरी पृष्ठ को छोड़कर अंदर के शेष पृष्ठों को बाहर से हल कराने के बाद जोड़ दिया जाता था, जो अब संभव नहीं होगा। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यदेव यादव ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं का रंग भी बदल दिया है। अब तक हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं काले रंग की स्याही में प्रिंट होती थीं। अब हाईस्कूल में हल्का नीला और इंटर में लाल रंग कर दिया है। प्रदेश सरकार का लोगो भी प्रथम पृष्ठ पर अंकित किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.