• Wed. Feb 11th, 2026

तेज आंधी में भरभराकर गिरी क्रेन, बाल बाल बचे पद्मश्री रमेश बाबा

ByVijay Singhal

Jun 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में शनिवार की शाम तेज आंधी आई। इससे मान मंदिर निर्माण में लगी क्रेन भरभराकर गिर गई। यह मंदिर के आवासीय मकान पर गिरी। मंदिर के आवासीय मकान पर क्रेन के गिरने से पद्मश्री रमेश बाबा बाल बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं क्षेत्र में आंधी से दर्जनों पेड़ उखड़ गए। शाम 4 बजे बरसाना क्षेत्र में आई तेज आंधी से मान मंदिर के निर्माण में लगी सौ फुट ऊंची क्रेन तेज आंधी में गिर गई। क्रेन मंदिर के नीचे पद्मश्री रमेश बाबा के आवास पर गिरी। गनीमत रही कि आवासीय इलाका क्रेन गिरने टूटकर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मंदिर के आवासीय इलाके पर भारी भरकम क्रेन के गिरने से मान मंदिर संस्थान में भगदड़ मच गई। लोग बाबा का हाल चाल लेने के लिए दौड़ पड़े। दूसरी तरफ तेज आंधी ने क्षेत्र के कई इलाकों में दर्जन भर गांवों में दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए। वहीं आंधी से 33 केवीए लाइन को कोसी से बंद कर दिया गया। इसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.