• Wed. Feb 25th, 2026

आगरा से गोवर्धन जा रही पदयात्रा का फरह में स्वागत किया

ByVijay Singhal

Aug 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में आगरा से गोवर्धन जा रही पदयात्रा का कस्बे में भव्य स्वागत किययागया। 31 जुलाई को नेहरु नगर आगरा से चलकर पदयात्रा शुक्रवार को फरह पहुंची। पदयात्री राधा-कृष्ण के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। कस्बे के मुख्य बाजार में श्रीभोले बाबा सेवा समिति एवं श्रीगणेश सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पदयात्रियों को पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। शर्बत एवं जलपान की व्यवस्था की। दुकानदारों द्वारा यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। गोवर्धन पदयात्रा समिति के पदाधिकारी रमन अग्रवाल, नरेंद्र, मनोज गर्ग, राजेश अरोरा ने बताया कि इस पदयात्रा का संचालन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें 1 हजार महिला, पुरुष, बच्चे ले रहे हैं। पदयात्रा 2 अगस्त की शाम गोवर्धन पहुंचेेगी। रात परिक्रमा के बाद 3 अगस्त को साधु सेवा के बाद यात्रा का समापन होगा। मुकंद अग्रवाल, संजूलाला, नीरज गर्ग, चन्द्रशेखर वर्मा, कृष्णकांत पचौरी, मोहन वर्मा, विष्णु शर्मा, बालकिशन आदि शामल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.