• Tue. Feb 24th, 2026

गोकुल में लिफ्ट के ब्रेक फ्रेल की चपेट में आने से पीएसी जवान की मौत

ByVijay Singhal

Aug 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के कस्बा गोकुल में निर्माणाधीन मकान का लिंटर डलवाते समय अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई। पीएसी जवान चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगरा के थाना किरावली के गांव चैंकोरा निवासी अरुण चाहर गोकुल के मोहल्ला टीला पाड़ा में शुक्रवार सुबह अपने मकान पर काम करवा रहे थे। लिंटर डालने के लिए लिफ्ट मशीन लगाई थी। इस लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर गिट्टी व सीमेंट पहुंचाया जा रहा था। कस्बा निवासी राहुल चौहान ने बताया इसी दौरान लिफ्ट के ब्रेक फेल हो गए। लिफ्ट भरभराकर नीचे गिर गई। नीचे खड़े अरुण उसकी चपेट में आ गए। बेटे अभिषेक ने बताया अरुण चाहर भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने 2018 बैच में पीएसी में बतौर सिपाही नियुक्ति पाई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती 47वीं बटालियन पीएसी, अलीगढ़ में थी। मकान पर काम चलने के कारण छुट्टी पर आये थे। सीओ महावन संजीव कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.