हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भक्ति, सेवा और परोपकार की भावना को समर्पित भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट (पटियाला/वृंदावन) ने अपने आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याणम् करोति, मथुरा के सहयोग से दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन रुक्मणि विहार, सेक्टर-1 स्थित भक्ति धाम परिसर में किया। इस अवसर पर 50 से भी अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हुए, जिन्हें नि:शुल्क व्हीलचेयर, वॉकर, ट्राईसाइकिल, कृत्रिम पैर, कैलीपर, बैसाखी आदि सहायक उपकरण प्रदान किए गए। शिविर की अध्यक्षता भागवताचार्य कृष्ण गोपाल सुवेदी ने की। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन 84 लाख योनियों के बाद प्राप्त होता है। अतः इस जीवन का उद्देश्य दूसरों की सेवा में ही निहित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक बताया। ट्रस्ट के अध्यक्ष केएल बंसल एवं मुख्य सलाहकार डॉ. आरके गर्ग ने कहा कि हमारा लक्ष्य दीन-दुखियों, निर्धनों, विकलांगों और असहायों की निःस्वार्थ सेवा करना है। ट्रस्ट के सचिव संदीप कुमार सिंघला एवं कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता ने इस सेवा कार्य को समाज कल्याण के क्षेत्र में एक अनुकरणीय प्रयास बताया। शिविर में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेश गोयल, कर्म चंद्र गोयल, अशोक बंसल, मुकेश बंसल तथा कल्याणम् करोति की टीम से प्रह्लाद पाण्डेय, लोकेश बिष्ट, मोहन गर्ग, अशोक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
