हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील के बाहर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ अधिवक्ता एक व्यक्ति के साथ सरेआम मारपीट कर रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मी उसे बचाने आते हैं। लेकिन, उसके बाद फिर भी अधिवक्ता मारपीट कर रहे हैं।वीडियो में पिट रहे युवक ने महावन थाने में मारपीट की तहरीर दी है। हालांकि अब तक वकीलों ने अपनी तरफ से सफाई पेश की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और लगातार छानबीन कर रही है। पीड़ित मनोज ने बताया कि मैं बुधवार को महावन तहसील में अपने परिचित व्यक्ति को शादी का कार्ड देने गया था। जैसे ही तहसील के अंदर पहुंचा तो रामेश्वर प्रसाद पुत्र धर्म सिंह निवासी नगला मूलचंद महावन एवं अन्य पांच अधिवक्ताओं ने मिलकर मेरे साथ मारपीट कर दी। उसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मुझे बचाया, जिसकी तहरीर महावन थाने में दी गई है। अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मनोज के साथ मेरा दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसकी मैंने महावन थाने में तहरीर भी दी थी। बुधवार को मनोज मेरे चेंबर पर आया। वहां मुझे चेतावनी देने लगा। तब उसके साथ झगड़ा हुआ है। सीओ महावन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल हुई है। उसकी जांच कराई जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
