• Sun. Feb 8th, 2026

80 हजार की रिश्वत लेने पर चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल को जेल

ByVijay Singhal

May 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में 11 मई को छात्र को गोली मारने के मामले में आरोपी को रिश्वत लेकर छोड़ने वाले मंडी चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया, यहां से दोनों को जेल भेज दिया। सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि महेंद्र नगर में कुछ लोगों ने डेयरी की दुकान पर झगड़े के बाद फायरिंग की थी। एक छात्र घायल हो गया था। मकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इधर, पुलिस ने बुधवार रात सुनील ठाकुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी रजनीश उर्फ भूरा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में मंडी चौकी प्रभारी विदित और हेड कांस्टेबल दिलीप पौनियां पर 80 हजार रुपये लेकर झगड़े के आरोपी सचिन को छोड़ने का आरोप लगाया। मुठभेड़ में घायल सुनील ठाकुर ने भी पूछताछ में बताया कि वह डेयरी स्वामी को जानता ही नहीं था। वह सचिन के कहने पर साथ गया था। जबकि सचिन को छोड़ दिया गया था। पुलिस ने शाम को आरोपी सचिन समेत तीन हमलावरों को टाउनशिप से गिरफ्तार कर लिया। सचिन ने भी पुलिस को बताया कि चौकी प्रभारी ने दो लाख रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर मुठभेड़ की धमकी दी, लेकिन बाद में 80 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.