हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 11 राज्यों के महिला, पुरुष किसान शामिल रहे। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी किसानों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण की बधाई देते हुए बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित किया। मथुरा के फरह में स्थित बकरी अनुसंधान केंद्र में बकरी पालन को बढ़ाने के लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। इसी तरह का एक कार्यक्रम किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित किया गया। 98 वें प्रशिक्षण कार्यक्रम में 11 राज्यों के 75 बकरी पालक महिला पुरुष किसान शामिल रहे। 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शामिल होने आए किसानों को वैज्ञानिकों ने बकरी पालन के गुर सिखाए। प्रशिक्षण शिविर में किसानों को बताया गया कि बकरी पालन करने से वह अपनी आय बढ़ा सकते हैं। बकरी पालन से न केवल दूध मिलेगा बल्कि अन्य रूप से भी बकरी पालन फायदे का सौदा है। इस शिविर में बकरी पालन से जुड़ी तमाम वैज्ञानिक पद्धति से किसानों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक राजकुमार ने बताया कि बकरी पालन किसानों के लिए लाभकारी है। किसान प्रशिक्षण शिविर में मिले प्रमाण पत्र के जरिए ऋण ले सकता है। जिसकी अधिकतम राशि 1 करोड़ होती है। इस ऋण की राशि पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी मिलती है। सरकार सब्सिडी भी देती है। केंद्र सरकार की बकरी पालन को लेकर बहु उपयोगी योजना है।7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक पूरण प्रकाश,विशिष्ट अतिथि एस डी पवार एसडीएम मथुरा और रमेश चंद्र शर्मा खंड विकास अधिकारी फरह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रचार प्रसार अनुभाग के वैज्ञानिक ए के दीक्षित ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक मनीष कुमार चेतली ने की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
