हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 11/10/23 को “पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव” के उपलक्ष्य में “पंडित दीन दयाल आरोग्य केंद्र दीन दयाल धाम” फरह, मथुरा में “राष्ट्रीय किसान सम्मेलन” में आयुष विभाग द्वारा आयुष आपके द्वार के अंतर्गत श्रीमान क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ गोपाल सिंह जी के दिशा निर्देशन में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है l शिविर का आयोजन 11/10/23 से 14/10/23 तक किया जाएगा l इस शिविर में जन मानस को रोग निवारणार्थ एवं स्वास्थ्य संवर्धन हेतु औषधि वितरण साथ ही ऋतु संबंधी जीवन शैली के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है l शिविर का संचालन आयुर्वेद विधा के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 रविंद्र सिंह, डा0 कुशल पाल सिंह, डा0 रश्मि शर्मा, डा0 नेहा कुमारी एवं डा0 अविनाश तिवारी के साथ स्टॉफ में श्री रघुनंदन शर्मा एवं श्री दिनेश चौधरी (फार्मासिस्ट), श्री ईश्वरी सिंह, श्री सुशील कुमार, श्री पुष्पेंद्र, श्री मोहन, श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे l प्रथम दिवस ही शिविर में जन मानस का बहुतायत रूप से आयुर्वेद के प्रति रुझान देखने को मिला साथ ही लगभग 350 लाभार्थियों ने लाभ लिया l पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन का शुभारंभ प्रांत के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया । महोत्सव में मेले के रूप में अनेक लोकाकर्षण स्टॉल लगाए गए हैं l
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
