• Thu. Mar 19th, 2026

कलेक्ट्रेट परिसर में 9 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन

ByVijay Singhal

Mar 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में 9 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन बलदेव विधायक पूरन प्रकाश एवं सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने फीता काटकर किया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत 56 लाभार्थियों को ऋण के स्वीकृत पत्र व 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए संसाधन किटों का वितरण किया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी पूजा गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आज प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन कर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.