हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ऐसे विद्यार्थी जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं उनके पास उत्तीर्ण होने का एक और मौका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फेल विद्यार्थियों के लिए इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। इसमें जिले में हाईस्कूल में 1744 और इंटर में 8497 विद्यार्थी एक या दो विषय में फेल हो गए थे। ऐसे विद्यार्थियों को अब दुबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। वह 10 जून तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षा देकर जिस विषय में फेल हुए हैं उसमें पास हो सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अनुत्तीर्ण व कंपार्टमेंट वाले परीक्षार्थी 10 जून तक फिर से परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इम्प्रूवमेंट परीक्षा के अंतर्गत हाईस्कूल के परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में और कंपार्टमेंट परीक्षा के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए 2 विषयों में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256 रुपये 50 पैसे कोषागार में चालान के रूप में जमा करने होंगे। वहीं, इंटर के परीक्षार्थियों को 306 रुपये चालान के रूप में कोषागार में जमा करने होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
