हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से ऑपरेशन जागृति फेज 5.0 कल रविवार से 23 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके लिए शैक्षिक व सामाजिक संस्थानों तथा वार्डों में जाकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पुलिस लाइन के सभागार में यूनिसेफ की रिसोर्स पर्सन पल्लवी राय ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभियान की रूपरेखा पर मंथन किया। शॉर्ट वीडियो फिल्म के माध्यम से जागरूकता के बिंदु बताए। फेज 5.0 में प्रेम विवाह या अपहरण जैसे मामलों को रोकने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। युवक एवं युवतियां एवं उनके अभिभावकों को प्रेम संबंध, उत्पीड़न के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए सभी थानों में प्रतिदिन एक विद्यालय, कोचिंग सेंटर, गांव व मोहल्ले में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
